केसर एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसलिए केसर के कई फायदे हैं। यह विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं, मानसिक समस्याओं में बहुत लाभदायक है। आइए केसर खाने के फायदों के बारे में बात करते हैं।
केसर के सामान्य फायदे
- केसर न केवल पुरुषों की प्रजनन प्रणाली से संबंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई अन्य सामान्य समस्याओं और पुरानी समस्याओं में भी फायदेमंद है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने का काम करता है।
- केसर की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दी के मौसम में सर्दी-खांसी होने पर इसे दूध के साथ लेने से फायदा होता है।
- यदि किसी व्यक्ति को अधिक ठंड लगती है तो वह दूध के साथ केसर का सेवन करे, अधिक ठंड कम हो जाएगी।
- रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या या आपके पेशाब से जुड़े अन्य विकारों में केसर बहुत फायदेमंद होता है। आप अपनी समस्या में किसी आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर इसका प्रयोग कर सकते हैं।
- हार्मोन्स के खराब होने पर महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर प्रजनन तंत्र से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं। मासिक धर्म से संबंधित विकार आता है। इसमें केसर बहुत फायदेमंद होता है। यह हार्मोन्स को संतुलित करता है।
- केसर में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंतों को मजबूती प्रदान करते हैं। इस वजह से यह पाचन क्रिया को मजबूत रखने में मदद करता है। अपच, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।
- लाइफस्टाइल की वजह से लीवर से जुड़ी कई समस्याएं आ जाती हैं। इसमें 10 मिलीलीटर करेले का रस एक चुटकी केसर के चूर्ण में मिला लें। इसे पिलाने से लीवर से संबंधित विकार ठीक हो जाते हैं। इसे कम से कम 21 दिनों तक रोजाना लें या अपनी स्थिति के अनुसार किसी आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर इसका सेवन करें।
- किसी भी प्रकार के रक्तस्राव में केसर को बकरी के दूध में मिलाकर प्रयोग करने से लाभ होता है। उदाहरण के तौर पर अगर मुंह, गुदा, योनि या किसी अन्य अंग में खून आता है तो इसका इस्तेमाल करें।
- सांस संबंधी समस्याओं में भी केसर बहुत फायदेमंद होता है। यह फेफड़ों की सूजन को कम करता है। एलर्जी को नियंत्रित करता है और अस्थमा जैसी समस्या में भी यह फायदेमंद है।
- त्वचा के लिए केसर के फायदे अनेक हैं। केसर चेहरे के कील-मुंहासों और काले धब्बों को दूर कर त्वचा में चमक लाने का काम करता है।
Tags
हेल्थ एंड फिटनेस